चड्डा लॉ कॉलेज के एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
चड्डा लॉ कॉलेज के एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्श
कटनी -विगत दिवस रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें कटनी आर्टस, कॉमर्स एण्ड लॉ कॉलेज (चड्डा कॉलेज) के छात्र छात्राओं ने एकबार पुनः उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाकर कटनी शहर को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय के एलएल. बी. पंचम सेमेस्टर की छात्रा सुश्री प्रसून यादव ने 70.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, श्री अविनाश ने 67.33% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं छात्रा सुश्री अंशिका कोंदर ने 66.00% अंक प्राप्त तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्र छात्राओं ने अपनी इस सफलता को श्रेय महाविद्यालय के श्रेष्ठ अध्यापन, मूट कोर्ट, पुस्तकालय, आंतरिक परीक्षा एवं प्राध्यापकों द्वारा समय-समय पर स्पेशल कक्षाएँ लगाने को दिया है।
महाविद्यालय डायरेक्टर एवं संचालक डॉ. जय चड्डा ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्र/छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है जिसमें महाविद्यालय सदैव अग्रसर रहता है। उन्होंने महाविद्यालय के विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, प्राध्यापिका श्रीमती माला उपाध्याय, श्रीमती हेमलता पटेल एवं सहायक प्राध्यापक श्री शैलेज तिवारी को उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए बधाई दी तथा छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।








