जबलपुर प्रतियोगिता में कटनी महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन: शतरंज में प्रथम स्थान, टेबल टेनिस में उपविजेता

जबलपुर प्रतियोगिता में कटनी महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन: शतरंज में प्रथम स्थान, टेबल टेनिस में उपविजेता

कटनी 18 मार्च।  जबलपुर प्रतियोगिता में कटनी महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन: शतरंज में प्रथम स्थान, टेबल टेनिस में उपविजेता मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जबलपुर प्रतियोगिता में कटनी महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन: शतरंज में प्रथम स्थान, टेबल टेनिस में उपविजेता

शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री नागेन्द्र यादव के निर्देशन में महाविद्यालय के दो अधिकारियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की और शानदार उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता में डॉ. अर्पित द्विवेदी, सहायक प्राध्यापक (गणित) ने शतरंज स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विजेता बने। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

इसी प्रकार श्री पंकज सेन, ग्रंथपाल ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

दोनों अधिकारियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।  महाविद्यालय की इस सफलता ने संस्थान का गौरव बढ़ाया है

Exit mobile version