Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Exam Update: 9वीं और 11वीं के प्रश्नपत्र राज्य स्तर पर तैयार करने का फैसला

Exam Update: 9वीं और 11वीं के प्रश्नपत्र राज्य स्तर पर तैयार करने का फैसला। इस वर्ष से नौवीं कक्षा में गणित में दो विकल्प बेसिक व स्टैंडर्ड का दिया गया है। इनके प्रश्नपत्र के लिए गणित के विशेषज्ञों को माशिमं की ओर से जारी सैंपल पेपर और अंक योजना के आधार पर किए जाएंगे।बेसिक व स्टैंडर्ड के प्रश्नपत्रों का कठिनाई का स्तर अलग-अलग होगा।  प्रदेश के सरकारी स्कूलों की नौवीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी। नौवीं की परीक्षा पांच से 22 फरवरी तक सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होंगी। वहीं 11वीं की परीक्षा तीन से 22 फरवरी तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संचालित होंगी।

Exam Update: 9वीं और 11वीं के प्रश्नपत्र राज्य स्तर पर तैयार करने का फैसला

विद्यार्थियों को समय से आधा घंटे पहले परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

 

डीपीआई ने प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद को दी गई है। इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र राज्य स्तर पर तैयार किए जाएंगे।
वहां से जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचेंगे।
शेष प्रश्न पत्र आवश्यकतानुसार माध्यमवार जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी अपने निर्देशन में प्राचार्य जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यम से विषय शिक्षक द्वारा तैयार कराए जाएंगे।
यह प्रश्नपत्र तैयार करने में ऐसे शिक्षकों को प्राथमिकता दी गई, जिन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है। बता दें, कि दोनों कक्षाओं के करीब 18 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। Exam Update: 9वीं और 11वीं के प्रश्नपत्र राज्य स्तर पर तैयार करने का फैसला

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम