Site icon Yashbharat.com

हर सच हुआ उजागर: राजा के भाई ने कोर्ट में खोले साजिश के चौंकाने वाले पहलू

सोनम रघुवंशी से खुला राज का पर्दा, शिलांग पुलिस ने खोली असली कहानी

सोनम रघुवंशी से खुला राज का पर्दा, शिलांग पुलिस ने खोली असली कहानी

हर सच हुआ उजागर: राजा के भाई ने कोर्ट में खोले साजिश के चौंकाने वाले पहलू। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने बुधवार को शिलांग कोर्ट में बयान दर्ज करवाए।

 

हर सच हुआ उजागर: राजा के भाई ने कोर्ट में खोले साजिश के चौंकाने वाले पहलू

अपने बयान में बताया कि सोनम ने हनीमून पर जाने से पहले ही राजा की हत्या की साजिश रच ली थी। जेल में बंद सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह सहित तीन अन्य आरोपित भी वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े।

बुधवार को सरकारी वकील के साथ शिलांग कोर्ट पहुंचे विपिन ने कहा कि हमने राजा और सोनम को हनीमून के लिए शिमला या कश्मीर जाने की सलाह दी थी, लेकिन सोनम ने बहाना किया कि वह गुवाहाटी जाना चाहती है। उसने कामाख्या देवी से मन्नत मांग रखी है। राजा उसकी चाल समझ नहीं सका और उसने भी हां कर दी। सोनम ने खुद टिकट बुक करवाए थे। वो भी सिर्फ जाने के।

Exit mobile version