FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय
MP में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को मिली 50 MBBS सीटें, दीपावली के बाद शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
MP में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को मिली 50 MBBS सीटें, दीपावली के बाद शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

MP में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को मिली 50 MBBS सीटें, दीपावली के बाद शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया। ईएसआईसी यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस कोर्स शुरू करने की स्वीकृति मिल गई है।
नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) ने शुक्रवार को कॉलेज को लेटर ऑफ परमिशन जारी कर दिया है। अब 2025-26 शैक्षणिक सत्र से 50 विद्यार्थियों को एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिलेगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल जुड़कर इस अस्पताल का उद्घाटन किया था। यह प्रदेश का पहला ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज है।
अधिकारियों के अनुसार, सीट के लिए एनएमसी ने निरीक्षण किया था। कॉलेज ने एनएमसी मानकों के अनुसार तैयारी पूरी की थी। 65 एकड़ में फैले कैंपस में छह मंजिला अस्पताल है, जिसमें 400 बेड और 20 इमरजेंसी बेड शामिल हैं।








