Site icon Yashbharat.com

EOW के छापे में जप्त रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री की संपत्ति कुर्क, न्यायालय ने दिया आदेश

jabalpur mp EOW raid millionaire executive engineer Koduprasad Tiwari property attachment order news in hindi 8599

जबलपुर।  गोरखपुर कटँगा चौराहा के समीप एपीआर कालोनी में रहने वाले सिचांई विभाग के सेवानिवृत्त ईई कोदू प्रसाद तिवारी के यहां आज तड़के ईओडब्ल्यू की टीम ने छापे की कार्यवाही की। जबलपुर के अलावा ईओडब्ल्यू की एक टीम ने सतना जो कि इनके गृहग्राम से करीब है वहां भी छापामारकर सतना में प्रभात विहार कालोनी में भी छापा की कार्यवाही की।

राज्य आर्थिक अपराध अंवेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत हुए कार्यपालन यंत्री कोदूप्रसाद तिवारी की करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ था,

इस मामले में आज मंगलवार को माननीय विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जबलपुर ने संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए। आदेश प्राप्त होने के बाद ईओडब्ल्यू जबलपुर के अधिकारियों की अलग अलग टीमों ने जप्ती की कार्यवाही शुरु कर दी.

बताया जाता है कि जलसंसाधन विभाग से सेवानिवृत कार्यपालन यंत्री कोदूप्रसाद तिवारी द्वारा सर्विस के दौरान आय से अधिक संपत्ति एकत्र की गई, जिसकी शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू द्वारा जांच की गई।

जांच के बाद ईओडब्ल्यू की टीम के अधिकारियों ने 5 सितम्बर 2018 को श्री तिवारी के जबलपुर एवं सतना परिसर व सतना में शिवम पेट्रोल पम्प छापा मारा गया. इसके अलावा जबलपुर व सतना में कोदूप्रसाद व उनके परिजनों के नाम पर करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति, बैंक लॉकर, एकाउंट के बारे में पता चला।

जिसके आधार पर जब तलाशी ली गई तो लाखों रुपए नगद, सोने की सिल्ली, सोने के जेवर, चांदी के जेवर मिले, इसके अलावा चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, पेट्रोल टेंकर, ट्रेक्टर भी मिला, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए रही।

मामले में आज मंगलवार को माननीय विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जबलपुर द्वारा अभियुक्तों की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दे दिए. आदेश मिलने के बाद ही ईओडब्ल्यू जबलपुर के  अधिकारियों की अलग अलग टीमों ने संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरु कर दी

Exit mobile version