Site icon Yashbharat.com

मनोहर शिशु मंदिर में मनाया प्रवेशोत्सव

IMG 20240702 WA0012 1

कटनी। स्थानीय मनोहर शिशु मंदिर मा. शाला में शाला सत्र के शुभारंभ के साथ ही सभी छात्रों का तिलक वंदन एवं स्टेशनरी किट दे कर प्रवेशोत्सव मनाया गया। शाला संचालक श्री विनय कंदेले ने बताया कि गरीबी रेखा वाले छात्रों को एवं गहोई वैश्य समाज के छात्रों को शुल्क में 30% की छूट दी जा रही है जिससे छात्र शिक्षा से वंचित न रहें। शाला में इस सत्र से वैदिक गणित की कक्षाएं भी लगेंगी। साथ ही शाला में नि:शुल्क कम्प्यूटर शिक्षा, योग शिक्षा, कठोर अनुशासन के साथ ही प्रत्येक छात्र के ऊपर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है। लगभग 50 वर्षों से भी अधिक समय से शाला संस्थापिका श्रीमति राधारानी कंदेले जी के दिखाए हुए पथ पर चलते हुए छात्रों को अनवरत न्यूनतम शुल्क में शिक्षा दी जा रही है।

Exit mobile version