दुकान मे घुसकर युवक से मारपीट मोबाइल व पैसे छीने, CCTV वीडियो वायरल, पुलिस ने नहीं की शिकायत दर्ज
दुकान मे घुसकर युवक से मारपीट मोबाइल व पैसे छीने, CCTV वीडियो वायरल, पुलिस ने नहीं की शिकायत दर्ज
कटनी -CCTV अपराधों पर पुलिस का नियंत्रण होते नहीं दिख रहा। हर रोज कोई ना कोई घटना हो रही, गत दिवस कोतवाली थाना क्षेत्र क़े हीरागंज स्थित मेडिकल फार्मा मे दुकान क़े अंदर घुसकर कुछ युवकों मे दुकानदार से मारपीट की व उसका मोबाइल ओर जेब मे रखे दस हजार रूपये भी छीन लिए।
जिसका वीडियो दुकान मे लगे Cctv मे केपचर हो गया जो की सोशल मिडिया मे वायरल भी हुआ जानकारी क़े अनुसार माधव नगर निवासी पवन मोटवानी ने बताया की बह अपने दोस्त की हीरागंज स्थित नावेल्टी फार्मा मे बैठा था तभी रोहित चंचलानी व एंथोनी नामक लड़के दूकान मे घुसे ओर मारपीट करने लगे व मोबाइल व पैसे भी छीन लिए घटना दो दिन पहले दोपहर है।
मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस क़ो दी गयी वीडियो भी दिखाया गया लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक युवक की शिकायत दर्ज नहीं की गयी। वहीं क्षेत्रीय वरिष्ठ पार्षद एवम एडवोकेट मौसूफ बिट्टू से जब बात की गई तो उन्होंने व्यक्त किया की जिस प्रकार से वीडियो दिखाई दे रहा है उससे तो अपराधियों के हौसले कटनी नगर में बढ़ते हुए ही दिखाई दे रहे हैं और अभी तक इनके ऊपर मामला तक कायम नहीं हुआ जबकि लूट जैसी गंभीर घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है।