Site icon Yashbharat.com

गोल बाजार रामलीला में राम वनवास और राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन,भगवान श्रीराम के वनगमन के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर, रामलीला मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Picsart 26 10 14 14 14 00 858

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

गोल बाजार रामलीला में राम वनवास और राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन,भगवान श्रीराम के वनगमन के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर, रामलीला मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

 

कटनी। शहर के गोल बाजार में आयोजित रामलीला में बुधवार को भगवान श्रीराम के वनवास और राम-केवट संवाद के प्रसंगों का भावपूर्ण एवं शानदार मंचन किया गया। महंत धरमराज पाठक की मंडली के कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

राम वनवास के प्रसंग में भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और पिता के वचन के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। वहीं राम-केवट संवाद के मंचन में भगवान श्रीराम और केवट के बीच श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण से ओतप्रोत प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने संवादों और भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से रामायण के आदर्शों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान दर्शक पूरी तन्मयता के साथ रामलीला का आनंद लेते नजर आए।

गोल बाजार की रामलीला वर्षों से शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण एवं दर्शन करते हैं। रामलीला के माध्यम से समाज में मर्यादा, सत्य, त्याग, भक्ति और कर्तव्यपालन जैसे मूल्यों का संदेश भी दिया जा रहा है।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रवि खरे, भरत अग्रवाल, शरद अग्रवाल, रामजी यादव, धर्मेंद्र तिवारी, सचिन तिवारी, अंतिम गुप्ता, रोहित सेन, तपन निषाद, पत्रकार मुकेश तिवारी, पत्रकार अनिल तिवारी, अंकुश रजक, रणवीर कर्ण, कौशलेंद्र मिश्रा, मनोज बाझल, अजय माली एवं अमृतलाल बर्मन सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Exit mobile version