अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को एलन मस्क फ्री में बांटेंगे SpaceX के शेयर, कुल कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Elon Musk

अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को एलन मस्क फ्री में बांटेंगे SpaceX के शेयर, कुल कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

 दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अक्सर अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो किया है, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। मस्क ने थैंक्सगिविंग के मौके पर अपना खजाना खोलते हुए अमेरिका के करीब 7.2 करोड़ बच्चों को अपनी दिग्गज अंतरिक्ष कंपनी SpaceX के शेयर मुफ्त में देने का ऐलान किया है। इस पूरे गिफ्ट की कीमत करीब 18.4 अरब डॉलर (लगभग 1.70 लाख करोड़ रुपये) आंकी जा रही है।

मस्क का दिवाली तोहफा: अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा SpaceX का 1 शेयर, ₹1,000 अरब का मेगा प्रोजेक्ट

क्या है मस्क का ‘डबल धमाका’ ऑफर?मस्क की इस योजना के तहत हर बच्चे को शुरुआत में SpaceX के दो शेयर मिलेंगे—एक कंपनी की तरफ से और एक खुद मस्क की जेब से। इतना ही नहीं, मस्क ने यह भी वादा किया है कि इसके बाद हर साल एक एक्स्ट्रा शेयर बच्चों को दिया जाएगा। कंपनी के शेयर दिसंबर में ही ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे, जबकि मस्क अपने हिस्से के शेयर अगले साल जून में लॉकअप पीरियड खत्म होने के बाद देंगे।

कैसे और किसे मिलेगा यह फायदा?रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शेयर उन बच्चों को दिए जाएंगे जिनके नाम पर ‘ट्रंप अकाउंट्स’ (Trump Accounts) सक्रिय हैं। अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाए गए इन टैक्स-फ्री निवेश खातों की संख्या लगभग 7 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस नेक काम में SpaceX की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल भी पीछे नहीं हैं; उन्होंने भी अपने पास से 20 लाख से ज्यादा शेयर बच्चों को देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें-  MP Cabinet Decision: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब दो से अधिक बच्चों वाले भी होंगे सरकारी नौकरी के पात्र; 25 साल पुराना नियम बदलेगी सरकार

क्यों खास है यह फैसला?एक SpaceX शेयर की कीमत करीब 127.44 डॉलर है। करीब 820 से 824 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक मस्क का मानना है कि बच्चों को भविष्य की अर्थव्यवस्था और अंतरिक्ष मिशनों में सीधे हिस्सेदार बनाना ही असली तरक्की है। बाजार के जानकारों का कहना है कि इस एक दांव से SpaceX के पास भविष्य में करोड़ों की संख्या में खुदरा निवेशकों (Retail Shareholders) की एक ऐसी फौज तैयार हो जाएगी, जो कंपनी की ताकत को कई गुना बढ़ा देगी।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श