Site icon Yashbharat.com

Election Breaking: कांग्रेस ने BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा वाली कटनी खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी

mp

Election Breaking: कांग्रेस ने BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा वाली सीट समाजवादी पार्टी को दी। खजुराहो लोकसभा में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में इन आठों विधानसभा सीटों पर बीजेपे ने कब्जा किया है। यहां से वर्तमान में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सांसद हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच एमपी में भी समझौता हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए एमपी में खजुराहो सीट छोड़ी है। इस सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। यहां से सपा का उम्मीदवार मैदान में होगा, जिसका समर्थन कांग्रेस करेगी। खजुराहो से वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद हैं।

खजुराहो लोकसभा सीट का गणित

खजुराहो लोकसभा में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में इन आठों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया है। बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाली खजुराहो लोकसभा सीट क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। कयास लगाए जा रहे थे कि यदि विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ती तो बुंदेलखंड क्षेत्र में उसको फायदा हो सकता था। BJP |

विधानसभा क्षेत्र जिला विधायक पार्टी

चंदला (एससी) छतरपुर दिलीप अहिरवार बीजेपी

राजनगर अरविन्द पटैरिया बीजेपी

पवई पन्ना प्रह्लाद लोधी बीजेपी

गुन्नौर (एससी) राजेश कुमार वर्मा बीजेपी

पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह बीजेपी

विजयराघवगढ़ कटनी संजय पाठक बीजेपी

मुरवारा संदीप जयसवाल बीजेपी

बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडे बीजेपी।

Exit mobile version