Election: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन श‍िवराज बोले- कांग्रेस झूठ की दुकान

Election: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन श‍िवराज बोले- कांग्रेस झूठ की दुकान, श‍िवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे किए थे और कुछ लोग झूठे वादों के भ्रम में आ गए थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस को सब जान गए हैं, वे झूठ की दुकान हैं। अब कोई उन पर भरोसा नहीं करेगा।

साक्षात्‍कार में श‍िवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे किए थे और कुछ लोग झूठे वादों के भ्रम में आ गए थे। जैसे कर्ज़ माफी का वादा।

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस, भाजपा के साथ अन्‍य प्रमुख पार्टियों के बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

Exit mobile version