एकता कपूर ने जीती रकम राजपाल यादव को दी, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर किया सराहनीय काम

एकता कपूर ने जीती रकम राजपाल यादव को दी, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर किया सराहनीय काम

एकता कपूर ने जीती रकम राजपाल यादव को दी, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर किया सराहनीय काम, फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के बीच निर्माता एकता कपूर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ पहुंचीं, जहां उनके साथ अभिनेता राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी मौजूद थे।

एकता कपूर ने जीती रकम राजपाल यादव को दी, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर किया सराहनीय काम

शो के दौरान तीनों ने गेम खेलते हुए अच्छी-खासी धनराशि जीती और खूब मस्ती भी की। हालांकि, इस दौरान एकता कपूर ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने शो में जीती अपनी पूरी रकम अभिनेता राजपाल यादव को दे दी।

यह फैसला उस समय लिया गया, जब प्रतियोगियों को अपनी जीती हुई राशि के उपयोग का विकल्प दिया जा रहा था। एकता ने बिना देर किए राजपाल यादव की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया। उनके इस कदम की अब हर तरफ सराहना हो रही है।

गौरतलब है कि राजपाल यादव इन दिनों एक पुराने चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें 9 करोड़ रुपये से अधिक की राशि चुकानी है और फिलहाल वह अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। ऐसे समय में एकता कपूर का यह सहयोग उनके लिए राहत भरा माना जा रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और असरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version