Site icon Yashbharat.com

ईदुल फितर – मस्जिदों मे अदा हुई देश के अमन, तरक्की की नमाज मुस्लिम भाइयों ने दी सभी को ईद की मुबारकबाद

Picsart 26 03 21 12 50 30 444

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

ईदुल फितर – मस्जिदों मे अदा हुई देश के अमन, तरक्की की नमाज मुस्लिम भाइयों ने दी सभी को ईद की मुबारकबा

कटनी- रमजान माह के आज आखिरी दिन मुस्लिम धर्मप्रेमियों का प्रमुख त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक पर्व ईदुल-फितर आज शनिवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा शहर में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर और उपनगरीय सहित ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा करते हुए मुल्क की बरकत, अमन चैन और कौम की खुशहाली की दुआएं की। कल शुक्रवार को पाक रमजान माह का तीसवां रोजा होने के बाद आज शनिवार को ईदुल फितर का त्यौहार मनाये जाने का ऐलान किया गया था, हालांकि इस दौरान रात के समय हुई तेज बारिश की वजह से तैयारियों में खलल पड़ा था लेकिन प्रशासन ने समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करवाई। पर्व को लेकर कल शाम से ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पर्व की खासी चहल-पहल नजर आने लगी थी। मिशन चौक स्थित नगीना मस्जिद में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा करते हुए दुल्हन की तरह सजाया गया था। दिलावर चौक और ईश्वरीपुरा वार्ड स्थित मीना बाजार में कल देर रात तक मुस्लिम धर्मावलंबियों ने खरीददारी की। मिशन चौक और आसपास के क्षेत्रों में सिमईयां की खरीदी देर रात होती रही। ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी

ईदगाह मे हुयी पहले नमाज़

मुस्लिम धर्मावलंबियों के प्रमुख पर्व ईदुल फितर के अवसर पर आदर्श कॉलोनी स्थित बड़ी ईदगाह में सबसे पहले सुबह 08.15 बजे ईद की नमाज अदा की गई। यहां सुबह से ही मुस्लिम धर्मावलंबी नमाज अदा करने के लिए पहुंचने लगे थे। बड़ी ईदगाह में हाफिज एनुलहक इमाम साहब द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई। नमाज अदा करते हुए मुस्लिम धर्मावलंबियों ने देश की तरक्की और कौम की खुशहाली की दुआएं की। इसी तरह शहर जामा मस्जिद ईश्वपुरी वार्ड, मिशन चौक नगीना मस्जिद, नूरी मस्जिद, वक्फ मस्जिद अल्फर्टगंज, इस्हाकिया मस्जिद अहमदनगर, अबूजर गफ्फारी झर्रा टिकुरिया, एक मिनारा (अजीमिया) मस्जिद बरगवां, गौसिया मस्जिद बरगवां, मंगल नगर मस्जिद, वक्फ मस्जिद आयुध निर्माणी, जामा मस्जिद रजा नगर एनकेजे, नुरूलबशर मस्जिद एनकेजे, मदीना मस्जिद रोशन नगर सहित अन्य मस्जिदों ने ईद की नमाज अदा कराई।

कांग्रेस नेताओं ने गले मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिथलेश जैन, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, राजा जगवानी, डॉ. नरेन्द्र राय, पंकज गौतम, रमेश सोनी, गगन तिवारी, रजत यादव, अंजूमन इस्लामिया ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष लिप्पू भाई, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष अहमद कुरैशी, मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष अज्जू भाईजान सहित अन्य लोगों ने मुस्लिम धर्मावलंबियों के पावन पर्व ईदुल-फितर के अवसर पर आदर्श कॉलोनी स्थित बड़ी ईदगाह पहुंचकर सभी मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर ईद की। इसके उपरांत मुस्लिम भाईयों के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी l

Exit mobile version