FEATUREDLatest

Eid-ul-Fitr 2020: आज चांद दिखा, तो 24 मई को मनाई जाएगी ईद

Eid-ul-Fitr 2020: रमजान का पवित्र महीना खत्म होने को है और भारत समेत पूरी दुनिया में चांद के दीदार का इंतजार है। जैसे ही चांज नजर आएगा, ईद की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। इस बीच, सऊदी अरब से खबर है कि 22 मई को भी चांद नजर नहीं आने के बाद 24 मई को ईद मनाने का ऐलान कर दिया गया है।

वहीं भारत में संभावना है कि चांद के दीदार के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार 25 मई को मनाया जा सकता है, लेकिन अगर चांद 23 मई को नजर आया तो देशभर में 24 मई को भी ईद मनाई जा सकती है। बिहार में प्रेस रिलीज जारी कर ईद-उल-फितर का चांद देखने का शनिवार को ऐलान कर दिया गया है।

अलग है इस बार की ईद

लॉकडाउन के कारण इस बार ईद की तैयारियां फीकी रही हैं। बाजार बंद होने के कारण लोग मन पसंद चीजें नहीं खरीद सकें हैं। हालांकि जहां-जहां लॉकडाउन में छूट मिली है, वहां लोगों ने तैयारियां की हैं। मस्जिदों को सजाया गया है। लोगों ने नए कपड़े खरीदे हैं। घरों में पकवान बनाए जा रहे हैं। हालांकि लोगों से अपील की है कि वे इस बार घरों में रहकर ही ईद मनाएं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम