Site icon Yashbharat.com

ईद-उल-अजहा..अदा की गई बकरीद की नमाज, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

IMG 20250607 WA0027 1024x766 1

ईद-उल-अजहा..अदा की गई बकरीद की नमाज, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी गई दु

कटनी- इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। चांडक चौक स्थित ईदगाह क्षेत्र और मिशन चौक नगीना मस्जिद में ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए। नगर निगम की तरफ से भी सफाई व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। चांडक चौक ईदगाह में बकरीद की मुख्य नमाज सुबह 8:30 बजे से की ईदगाह में अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की।। इसके अलावा मिशन चौक नगीना मस्जिद में भी 8:30 बजे नमाज अदा की गई।

इसके बाद शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई। ईद-अल-अजहा के अवसर पर लोग पैगंबर हज़रत इब्राहीम की कुर्बानी की मिसाल को याद करते हुए जानवरों की कुर्बानी देते हैं।

Exit mobile version