Friday, May 1, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Eid 2018: पहले नमाज पढ़ी, फिर गायों को नहलाकर की पूजा

गुना। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी पर शहर में सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल देखने को मिली। यहां सुबह की नमाज के बाद राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के सदस्यों ने गौशाला जाकर गायों को तिलक लगाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की। इस दौरान गायों को पानी से साफ कर भूसा और दाना भी खिलाया।

इस दौरान हाजी रफत खान ने कहा कि गुना में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग सभी त्योहार साथ मिलकर मनाते हैं।

यहां धार्मिक सद्भाव देखने को मिलता है। इस अवसर पर तन्नू गुप्ता, मजहर आलम, जैबुननिशा कुरैशी, पाकीजा कुरेशी, फाकुर निशा कुरेशी, हरी सिंह लंबरदार,सुनील खटीक आदि मौजूद थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply