मध्यप्रदेश में लू का असर, मौसम विभाग ने 35 जिलों में हीटवेव का अलर्ट किया अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में लू का असर, मौसम विभाग ने 35 जिलों में हीटवेव का अलर्ट किया अलर्ट जारी। भोपाल: मध्यप्रदेश में गर्मी ने इस समय रिकॉर्ड स्तर पकड़ लिया है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू (Heatwave) का असर देखा जा रहा है। रविवार को अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 5.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
नौगांव, सागर, टीकमगढ़, दमोह, दतिया और श्योपुर में भी तापमान 44°C से ऊपर रहा
बड़े शहरों में भी तपिश जारी
भोपाल, इंदौर और जबलपुर में तापमान लगभग 43°C
यह सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा है
रात के समय भी गर्म हवाओं का असर बना हुआ है
35 जिलों में हीटवेव का प्रकोप
मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जिनमें शामिल हैं:
विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, झाबुआ, धार, रतलाम, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, रीवा, सतना सहित कई जिले।
कुछ इलाकों में हल्की बारिश, राहत नहीं
भोपाल, विदिशा और इंदौर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई
लेकिन इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई
स्कूलों में छुट्टी घोषित
भीषण गर्मी को देखते हुए:
भोपाल, इंदौर, सागर और ग्वालियर में 8वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद,इसके बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होगा,मध्यप्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत की संभावना कम जताई है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।