Site icon Yashbharat.com

विश्व विरासत दिवस पर ऐतिहासिक बिलहरी नगर के प्राचीन किले सरोवर व प्राचीन खेल शतरंज का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

IMG 20250418 WA0037

पुरातत्त्वविद के निर्देशन में शालेय विद्यार्थियों ने स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को पास से जाना

विश्व विरासत दिवस पर ऐतिहासिक बिलहरी नगर के प्राचीन किले सरोवर व प्राचीन खेल शतरंज का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्

कटनी -विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष में तारा फाउन्डेशन ,ईन्टेक कटनी चेप्टर एवं विस्डम वर्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में समीपस्थ ग्राम बिलहरी में आयोजित कार्यक्रम में शिकागो पब्लिक स्कूल,विस्डम वर्ड स्कूल,तथा अनामिका एकेडमीज के छात्रों एवं शिक्षकों ने विशेष रूप से भाग लिया।
पुरातन कालीन हमारी समृद्ध विरासत का दर्शन करा इतिहास से बच्चों का सक्षात्कार कराया गया।पुरातन खेल शतरंज का भी एतिहासिक ज्ञान एवं महाभारत काल से लेकर वर्तमान तक उसकी यात्रा का उत्कर्ष विवेचन शिखा पल्टा सह सचिव कटनी जिला शतरंज संघ ने किया।
इन्टेक कटनी चेप्टर के मोहन नागवानी,तारा फाउन्डेसन की पुरातत्व विशेषज्ञ तमन्ना मिश्रा ने बिलहरी की समृद्ध एतिहासिक जानकारी से अवगत कराया।
अतिथि के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित डी,एस,पी,प्रभात शुक्ला एवं डाँ, एस,के,खम्परिया ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए विषय विशेष के महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों को उनके इस प्रयास का साधुवाद दिया।

इस अवसर पर के,डी,सी,ए,मीडिया प्रभारी दीपिका पांडे वरिष्ठ कवि सुधीर सिंघानी,समाजसेवी कमल श्री चन्दानी,हरीश झामनानी,रीता वात्यायी,आयुष तिवारी तथा ग्राम बिलहरी के प्रबुद्ध ग्रामीण जन बडी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version