Site icon Yashbharat.com

Edible Oil Price: सोयाबीन तेल के दामों में गिरावट, रूस-यूक्रेन इस सीजन में रिकॉर्ड सूरजमुखी बीज का उत्पादन

Khane Ka Tel Sasta: खाने का तेल और दाल पर सरकार का सुपर प्लान, ऐसे कम होगा नुकसान

Edible Oil Price: सोयाबीन तेल के दामों में गिरावट, रूस-यूक्रेन इस सीजन में रिकॉर्ड सूरजमुखी बीज का उत्पादन हुआ है । सितंबर में भारत का सोया तेल आयात अगस्त महीने के सामान 3.58 लाख टन तक पहुंचा।

खाद्य तेल बाजार को समर्थन

सकारात्मक यूएसडीए रिपोर्ट और उम्मीद से बेहतर एमपीओबी रिपोर्ट ने खाद्य तेल बाजार को समर्थन दिया है। बंदरगाहों और पाइपलाइन में लगभग 35 लाख टन स्टाक के चलते खाद्य तेल का कुल स्टाक अभी भी अधिक है। यही वजह है कि हाजिर में ऊंचे दामों पर ग्राहकी का सपोर्ट कम है, जिससे सोमवार को सोयाबीन तेल की कीमतों में पुन: आंशिक नरमी देखने को मिली है।

इंदौर में सोया तेल घटकर 903-907 रुपये प्रति दस किलो रह गया। इधर, सस्ते सन आयल और अधिक स्टाक से सोया तेल की कीमतों पर फिलहाल दबाव बना रहने की उम्मीद है। रूस-यूक्रेन इस सीजन में रिकॉर्ड सूरजमुखी बीज का उत्पादन हुआ है, जिससे भारत में सन आयल की आपूर्ति बढ़ी हुई है। कांडला सोया तेल को 850 के स्तर पर समर्थन मिला है और इसमें बढ़त के संकेत दिख रहे हैं।

आगामी त्योहारी मांग और तेलों के बढ़ते आयात से सोया तेल के भाव बाटम बना चुके हैं। वर्तमान फंडामेंटल और तकनीकी दृष्टिकोण के अनुसार, सोया तेल आने वाले सप्ताह में अपनी बढ़त जारी रख सकता है। पहले कुछ दिनों में बढ़त के बाद, ऊपरी स्तरों से फिर करेक्शन की सम्भावना दिख रही है। चूंकि बड़ी गिरावट का जोखिम कम है, इसलिए व्यापारियों को स्टाक खरीदने के लिए करेक्शन का उपयोग करना चाहिए और समय समय पर स्टाक खाली भी करते चलें। देश में सोयाबीन की आवक बढ़कर आठ लाख बोरी की रही, जिसमें से मध्य प्रदेश में तीन लाख 50 हजार बोरी की दर्ज की गई। छावनी मंडी में सोयाबीन नया 3500-4500, सरसों निमाड़ी 6300, राइडा 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1560-1580, मुंबई मूंगफली तेल 1560, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 903-907, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 855-860, इंदौर पाम 828, मुंबई सोया रिफाइंड 900, मुंबई पाम तेल 828, राजकोट तेलिया 2460, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – केएन एग्री 4650, बैतूल 4750, अंबिका कालापीपल 4650, एमएस साल्वेक्स 4725, नीमच प्रोटीन 4775, प्रकाश 4725, धानुका 4800, रामा 4600, विप्पी 4670, खंडवा आइल 4700, लक्ष्मी 4650, सांवरिया 4650, प्रकाश 4700, धीरेंद्र सोया 4785, एमएस पचोर 4675, महेश आइल 4700, केपी निवाड़ी 4650, रुचि 4660 रुपये प्रति क्विंटल ।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1750, बुरहानपुर 1750, अकोला 2650 रुपये।

Exit mobile version