Site icon Yashbharat.com

ED Raid in Katni कुख्यात अपराधी बल्लन के ठिकानों में ED की छापेमारी, शराब घोटाले व मनी लाड्रिंग से जुड़ी कार्रवाई

wp 17051342358301999481932188478848

ED Raid in Katni। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश बल्लन तिवारी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भोपाल से आई टीम द्वारा कल देररात से शुरू की गई छापामारी समाचार लिखने तक जारी थी।

ईडी के अधिकारियों द्वारा बल्लन के घर एवं अन्य ठिकानों पर दबिश देते हुए दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। बल्लन तिवारी पिछले दिनों जुआफड़ में पुलिस की रेड के बाद से ही फरार चल रहा था। सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक बल्लन तिवारी भोपाल में शराब का बड़ा ठेका चलाता है और यहां ठेका लेने एवं रूपयों के लेनदेन में आर्थिक अपराध एवं गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी भोपाल की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

बताया जाता है कि स्लीमनाबाद के साथ ही भोपाल स्थित ठिकानों पर भी जांच पड़ताल चल रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि शराब ठेके के पार्टनर द्वारा ही प्रवर्तन निदेशालय ईडी भोपाल में बल्लन की शिकायत की गई है। वहीं इस पूरे मामले के तार दिल्ली में शराब ठेके से भी जुड़े हुए हैं।

Also Read:- गर्दा उड़ाने आया Oppo का लाजवाब स्मार्टफोन, इसके आगे महंगे डिवाइस की ब्रिकी होगी कम!

समाचार लिखे जाने तक प्रवर्तन निदेशालय ईडी की स्लीमनाबाद क्षेत्र में छापे की कार्यवाही चल रही थी। इस पूरी कार्यवाही को इतना गोपनीय रखा गया था कि जिले की पुलिस और अधिकारियों को भी इसकी खबर नहीं लगी।

जांच पड़ताल में ईडी को अहम दस्तावेज मिलने की भी जानकारी सामने आई है। गौरतलब है कि स्लीमनाबाद क्षेत्र के बंधी निवासी बल्लन तिवारी पर कई संगीन मामले दर्ज है। पिछले दिनों जबलपुर से आई पुलिस ने भी इसके घर पर छापा मारकर एक बड़े जुआफड़ का भंडाफोड़ किया था।

जबलपुर पुलिस की रेड की खबर मिलते ही बल्लन तिवारी मौके से फरार हो गया था। पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश है। सूत्रों ने बताया कि जुआफड़ के साथ ही वह शराब के धंधे से भी जुड़ गया और कुछ लोगों के साथ मिलकर भोपाल में शराब का ठेका ले लिया। इस ठेके में रूपयों के लेनदेन को लेकर गड़बडिय़ों की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय ईडी तक पहुंची, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से बल्लन के स्लीमनाबाद स्थित ठिकानों पर दबिश दी गई।

आर्थिक अपराध से जुड़े इस मामले के तार दिल्ली शराब घोटाले से भी जुड़े होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि शातिर बदमाश बल्लन तिवारी कटनी शराब ठेके में भी हेराफेरी कर चुका है। वहीं सूत्रों ने कुख्यात अपराधी बल्लन तिवारी के ठिकानों पर की जा रही इस छापेमारी को मनी लाड्रिंग से भी जुड़़े होने की संभावना व्यक्त की है।

Also Read:- Honda की माइलेजेबल बाइक अट्रेक्टिव लुक और पॉवरफुल इंजन के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध, यहाँ जाने कीमत और खासियत 

Exit mobile version