Friday, May 1, 2026
Latest:
Latest

EC Orders Re-poll in Diamond Harbour: धांधली की शिकायतों पर चुनाव आयोग सख्त, दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा मतदान

कोलकाता/दक्षिण 24 परगना। EC Orders Re-poll in Diamond Harbour: धांधली की शिकायतों पर चुनाव आयोग सख्त, दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा मतदान। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम क्षेत्रों के कुल 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान (Re-polling) कराने का आदेश जारी किया गया है।

बरगी हादसा: “सीने से लिपटे मां-बेटे का शव मिलना हृदय विदारक, पर सोशल मीडिया की फर्जी फोटो से बचें”- कलेक्टर जबलपुर

EC Orders Re-poll in Diamond Harbour: धांधली की शिकायतों पर चुनाव आयोग सख्त, दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा मतदान

कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

आयोग के निर्देशानुसार, इन सभी चिन्हित केंद्रों पर 2 मई (शनिवार) को दोबारा वोट डाले जाएंगे। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होगी।

कहाँ-कहाँ होगा पुनर्मतदान?

चुनाव आयोग ने जिन 15 बूथों की सूची जारी की है, उनमें शामिल हैं:

  • डायमंड हार्बर: 04 मतदान केंद्र।
  • मगराहाट पश्चिम: 11 मतदान केंद्र।

क्यों लिया गया यह फैसला?

आयोग ने यह कदम मतदान के दौरान मिली गंभीर शिकायतों और अनियमितताओं की रिपोर्ट के आधार पर उठाया है। कई राजनीतिक दलों और स्थानीय मतदाताओं ने इन बूथों पर गड़बड़ी और धांधली की आशंका जताई थी, जिसकी जांच के बाद आयोग ने पुनर्मतदान का निर्णय लिया।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि