Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latest

5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में हिली धरती, अफगानिस्तान रहा केंद्र

नई दिल्ली: 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में हिली धरती।शुक्रवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। झटकों के डर से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों की ओर भागे।

समाचार एजेंसी Press Trust of India (PTI) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। इसके झटके केवल दिल्ली-एनसीआर तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर तक महसूस किए गए।

जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में स्थित था और इसकी गहराई जमीन की सतह से लगभग 150 किलोमीटर नीचे थी।

हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि