Site icon Yashbharat.com

Earthquake : जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप, 3.6 रही तीव्रता

earthquake

Earthquake : जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप, 3.6 रही तीव्रता  : शुक्रवार सुबह जम्मू और कश्मीर के कटरा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन हिमालयी क्षेत्र में भूकंप की आशंका ने लोगों को एक बार फिर डरा दिया है।

चीन के गुब्बारों का जासूसी करने का नहीं था उद्देश्य : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि आसमान में दिखे तीन चीनी गुब्बारों का उद्देश्य जासूसी करना नहीं था। उनका उद्देश्य कुछ दूसरा था। गुरुवार को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि तीनों गुब्बारे संभवतः निजी कंपनियों या शोध संस्थानों से जुड़े हुए थे।

अमेरिकी आसमान में वस्तुओं के देखे जाने में अचानक वृद्धि नहीं हुई है।राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, अमेरिका ने तीन गुब्बारों को मार गिराने में अत्यधिक सावधानी बरतते हुए कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना ने चीनी गुब्बारे दिखने के बाद अमेरिकी हवाई क्षेत्र की बारीकी से जांच की है। उन गुब्बारों को मार गिराने के लिए मुझे कोई खेद नहीं है।

उम्मीद है कि इस मुद्दे पर मैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बात करूंगा। बताते चलें कि जासूसी करने के संदेह में अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने तीन चीनी गुब्बारों को मार गिराया था। चीन ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की थी।

Exit mobile version