नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस के 07-07 फेरे रहेंगे निरस्त

नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस के 07-07 फेरे रहेंगे निरस्त

जबलपुर। जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 07-07 ट्रिप निरस्त रहेगी। रेल प्रशासन द्वारा मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल के सेलू रोड स्टेशन यार्ड के यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य के अंर्तगत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 12160/12159 जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 07-07 ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

निरस्त रेलगाड़ी का विवरण इस प्रकार है

1) गाड़ी संख्या 12160 जबलपुर-अमरावती स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से दिनांक 04 अगस्त 2024 (दिन रविवार) से 10 अगस्त 2024 (दिन शनिवार) तक कुल 07 फेरे निरस्त रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 12159 अमरावती-जबलपुर अपने प्रारंभिक स्टेशन अमरावती से दिनांक 05 अगस्त 2024 (दिन सोमवार) से 11 अगस्त 2024 (दिन रविवार) तक कुल 07 फेरे निरस्त रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है किया गया कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Exit mobile version