Site icon Yashbharat.com

आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या:जांच मे जुटी पुलिस,आरोपी फरार

IMG 20250331 WA0011

आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या:जांच मे जुटी पुलिस,आरोपी फरा

कटनी।। बड़वारा के ग्राम धनगवां खड़खड़ा मोहल्ला में परिवार में छोटे से विवाद ने उग्र रूप ले लिया और एक व्यक्ति ने आक्रोश में आकर लोहे का सब्बल मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बड़वारा थाना प्रभारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृत महिला के शव कों कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करतें हुए परीक्षण के लिए भेजा, जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में बड़वारा थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी ने जानकारी मे बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम धनगवा खड़खड़ा मोहल्ला निवासी गोविंद सिंह गोंड
उसकी पत्नी 55 वर्षीय झन्ना बाई के बीच किसी बात कों लेकर झगड़ा हुआ। आवेश में आकर पति गोविंद सिंह ने पत्नी पर सब्बल से जोरदार प्रहार कर दिया। सब्बल के घातक प्रहार के कारण पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वहां पर देखा कि मृतक महिला झन्ना बाई पति गोविंद सिंह गोंड उम्र 55 वर्ष मृत पड़ी हुई है। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पति जंगल की तरफ भाग गया जिसकी तलाश की जा रही हैं।

Exit mobile version