Site icon Yashbharat.com

बरेली में कोहरे और सर्दी के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल 20 दिसंबर तक बंद

images 50 1

School Closed Air Pollution In Delhi: दिल्ली-NCR में स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लासेस शुरू

बरेली में कोहरे और सर्दी के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल 20 दिसंबर तक बंद। बरेली में कोहरे और कड़ाके की सर्दी के चलते कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूल 20 दिसंबर तक बंद रहेंगे। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बुधवार को आदेश जारी किया।

KATNI जिला शिक्षा अधिकारी ने किया 5 स्‍कूलों का निरीक्षण

बरेली में कोहरे और सर्दी के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल 20 दिसंबर तक बंद

आदेश के मुताबिक अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण यदि कोई स्कूल खुला पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पहले से निर्धारित परीक्षाएं यथावत आयोजित होंगी।

बरेली समेत पूरे जिले में दो दिन से घना कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को भी दिनभर धूप नहीं निकली और ठंडी हवा के चलते गलन और ठिठुरन बढ़ गई। मंगलवार का दिन पिछले 10 वर्षों में सबसे ठंडा रहा, जब अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बरेली और आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता कम रहेगी और पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवा चलती रहेगी, जिससे सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

बीते 10 वर्षों में 16 दिसंबर का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:

2025 – 16.3°C
2024 – 21.9°C
2023 – 21.9°C
2022 – 21.6°C
2021 – 22.5°C
2020 – 19.3°C
2019 – 20.5°C
2018 – 20.6°C
2017 – 18.8°C
2016 – 21.9°C
2015 – 21.0°C

Exit mobile version