प्रतापगढ़ में खौफनाक स्टंट: पकड़ने के डर से सिरफिरे ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, 4 घंटे ठप रहा रेल रूट
रेलवे फाटक बंद देख पटरियों को बना दिया हाईवे
जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर का एक ट्रक ढकवा-पट्टी मार्ग पर बेहद तेज रफ्तार में भाग रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग उस ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चालक कहीं कोई बड़ी दुर्घटना या टक्कर मारकर भाग रहा था।
सुबह करीब 6:45 बजे जैसे ही ट्रक नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास पहुंचा, वहां रेलवे फाटक बंद था और आगे दो-तीन बड़े वाहन खड़े थे। जब चालक ने देखा कि अब आगे भागने का कोई रास्ता नहीं बचा है, तो उसने आव देखा न ताव, ट्रक को सड़क से उतारकर सीधे रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया।
2 किलोमीटर बाद गिट्टियों में फंसा ट्रक, ड्राइवर फरार
सनकी ड्राइवर लोहे की पटरियों के बीच करीब दो किलोमीटर तक ट्रक को अंधाधुंध भगाता रहा। इसे देखकर आस-पास के ग्रामीणों के होश उड़ गए। हालांकि, आगे जाकर रेलवे ट्रैक की गिट्टियों में ट्रक के पहिए बुरी तरह धंस गए और गाड़ी वहीं जाम हो गई। पीछा कर रहे लोग और ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, चालाक ड्राइवर ट्रक को ट्रैक पर ही लावारिस छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो चुका था।
4 घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ (RPF) और स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इस रूट पर आने वाली ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। भारी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद करीब 4 घंटे बाद रेल यातायात बहाल हो सका।
पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने दिल्ली नंबर के इस ट्रक को जब्त कर लिया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और फरार ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ड्राइवर पीछे आ रहे लोगों से क्यों भाग रहा था और क्या वह नशे में था।
-
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू की मैहर पदयात्रा पहुंची कटनी; दद्दाधाम में लिया आशीर्वाद, स्कूल में किया पौधरोपण -
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात; भिंड के लहार से सीएम डॉ. यादव करेंगे ₹1835 करोड़ का सिंगल क्लिक ट्रांसफर -
Police नियम-2025 का हंटर: पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू; दागी बाहर होंगे, छीनेगा कार्यवाहक प्रभार -
उपचुनाव की कमान सिंधिया को सौंपी, बनाया मुख्य चुनाव प्रभारी -
कटनी: मिथ्याछाप गरम मसाला बेचने वाले किराना व्यापारी पर 45 हजार रुपये का जुर्माना -
बरही तहसील पत्रकार संघ ने पेश की मानवता की मिसाल, दिवंगत पत्रकार विकास ताम्रकार के परिवार को दी 37,500 रुपये की आर्थिक सहायता -
देवर ने रेती गर्दन, पति ने पकड़े पैर; मासूम भतीजे को भी उतारा मौत के घाट, कत्ल की खौफनाक इनसाइड स्टोरी आई सामने -
UP एग्रीगेटर पॉलिसी तैयार: अब कैब वाले नहीं वसूल पाएंगे मनमाना किराया; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो कटेगा जेब से पैसा, जानें नए नियम -
टांके लगाने के लिए दिया गया एनेस्थीसिया; डेढ़ साल के मासूम की मौत -
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार के हटने की ‘इनसाइड स्टोरी’; हलफनामा तो बहाना था, पिता का ‘चारा घोटाला’ कनेक्शन बना असली वजह! -
MP में औद्योगिक क्रांति: धार के भैंसोला में आकार ले रहा देश का सबसे बड़ा ‘PM मित्र पार्क’; ₹20,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 46 हजार को मिलेगा रोजगार -
सराफा एसोसिएशन में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, कई सदस्यों ने कलेक्टर को पत्र लिख कर की जांच व कार्रवाई की मांग -
सारंगपुर: बंद होते रेलवे फाटक के बीच फंसी स्कूली बच्चों से भरी वैन; गेटमैन और ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश -
सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन: कर्नाटक में आधार-वोटर आईडी के साथ पाकिस्तानी मां-बेटा गिरफ्तार; महाराष्ट्र में गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर ATS की महा-छापेमारी -
श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया गया सायना इंटर नेशनल स्कूल का 20वा स्थापना दिवस -
वियतनाम में नाव हादसा: फू क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत; 21 को बचाया गया, हेल्पलाइन नंबर जारी -
मकान के अंदर खड़ी क्रेटा कार आग में जलकर खाक, शांति नगर में पुरुस्वानी परिवार के यहां हुई घटना -
इंदौर ड्रग्स केस: जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर बढ़ा जांच का दायरा; ऑनलाइन सट्टे और पैडलर्स से कनेक्शन खंगाल रही पुलिस, कांग्रेस बोली- ‘राजनीतिक द्वेष’ -
Bank Holidays Alert: अगले हफ्ते संभलकर निपटाएं काम, 13 से 19 जुलाई के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
पुलिस की मेगा कॉम्बिंग अभियान में 106 वारंटी गिरफ्तार
