Site icon Yashbharat.com

डॉ. चित्रा प्रभात बनीं कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य

IMG 20240131 WA0012

कटनी। कन्या महाविघालय प्राचार्य के प्रभार में राज्य शासन द्धारा फेरबदल किया गया है। वर्तमान प्राचार्य आर.के.गुप्ता के स्थान पर शासकीय तिलक महाविघालय की राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ. चित्रा प्रभात को कन्या महाविघालय का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

यह फेरबदल लगातार मिल रही शिकायतों व अव्यवस्थाओं को लेकर किया गया है। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव वीरन सिंह भलावी के द्धारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक कन्या महाविघालय प्राचार्य के प्रभार में फेरबदल करते हुए शासकीय तिलक महाविघालय की राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ. चित्रा प्रभात को कन्या महाविघालय का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. चित्रा प्राचार्य आहरण एवं संवितरण अधिकार के समस्त अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगी। गौरतलब है कि वर्तमान प्राचार्य आर.के.गुप्ता की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें उच्च शिक्षा विभाग तक पहुंच रहीं थी। समझा जाता है कि इन्ही शिकायतों को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version