Double Decker Bus: अब इंदौर में चलेगी डबल डेकर बसें, ट्रायल रहा सफल, निगम ने जारी किए टेंडर

dobule daker

Double Decker Bus: अब इंदौर में चलेगी डबल डेकर बसें, ट्रायल रहा सफल, निगम ने जारी किए टेंडर, इंदौर में डबल डेकर बस का ट्रायल सफल हो गया है और अब नियमित रुप से इसे कुछ रुटों पर चलाने की तैयारी एआईसीटीएसएल ने की है। इसके लिए टेंडर भी जारी किए गए है, जो 21 जनवरी को खोले जाएंगे।

फरवरी माह तक आपरेटर तय होने के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इंदौर में एक माह तक शहर के अलग-अलग मार्गों पर डबल डेकर बस को चलाकर देखा गया था। डबल डेकर बस चौड़े मार्गों पर ही संचालित की जाएगी।

चार बसों को चलाने की है तैयारी

इंदौर मेें फिलहाल चार बसों को चलाने की तैयारी है। डबल डेकर बस की कीमत ज्यादा है। एक बस 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होती है। फिलहाल इंदौर के पर्यटन केंद्रों तक भी इसे चलाने की योजना है। बस में 80 से ज्यादा यात्री बैठ सकते है। इसके अलावा दो बसों का अन्य रुटों पर चलाने की योजना है। यह बसें इलेक्ट्रिक होगी।

अक्टूबर में बस निर्माता कंपनी ने एक डबल डेकर बस इंदौर भेजी थी। कुछ मार्गों पर इसका संचालन सफल रहा था। तब तय किया गया था कि यह बसें शहरवासियों के लिए अाकर्षण का केंद्र है और इसका संचालन कुछ रुटों पर किया जा सकता है।

फिलहाल इन बसों को विजय नगर, स्कीम 140, सुखलिया ग्राम, स्टाॅर चौराहा जैसे रुटों पर चलाने की संभावना है। यहां की सड़कें चौड़ी है और यात्रियों की संख्या भी ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें-  यूरिया में आत्मनिर्भरता के लिए 6 नए ब्राउनफील्ड प्लांट को मंजूरी, 54,000 करोड़ रुपये का निवेश

आपको बता दे कि डबल डेकर बसों की लंबाई 9 मीटर है, जबकि ऊंचाई 15 फीट। डबल डेकर बस सिंगल चार्जर में ढाई सौ किलोमीटर तक का सफर तय करेगी।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श