Site icon Yashbharat.com

युवक के पेट में 33 सिक्कों का संग्रहालय, 2,10 और 20 के कॉइन कलेक्शन देख डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

Screenshot 20250205 095052 Chrome

युवक के पेट में 33 सिक्कों का संग्रहालय, 2,10 और 20 के कॉइन कलेक्शन देख डॉक्टर्स भी रह गए हैरान।हिमाचल प्रदेश के घुमारवी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. घुमारवीं के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक अनोखा ऑपरेशन कर 33 वर्षीय युवक के पेट से 33 सिक्के बाहर निकाले है।

 

जानकारी के मुताबिक युवक को पेट दर्द की शिकायत के बाद 31 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद यह चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है. डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी और अन्य परीक्षण किए, जिससे पता चला कि उसके पेट में दो, दस और बीस रुपये के सिक्के हैं।

निकाले गए 33 सिक्के

सिक्के होने की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर अंकुश और उनकी टीम ने करीब तीन घंटे की कठिन सर्जरी के बाद 2, 10 और 20 रुपये के कुल 33 सिक्के सफलतापूर्वक निकाले गए, जिनका कुल वजन 247 ग्राम था. जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान सी-आर्म (C-Arm) मशीन की मदद से सिक्कों की सटीक लोकेशन का पता लगाया गया।

मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनियासे है ग्रस्त

युवक सिजोफ्रेनिया का शिकार था. डॉक्टर अंकुश के अनुसार, यह युवक मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनियासे ग्रस्त है, जिसके कारण उसने लंबे समय तक सिक्के निगल लिए थे. युवक घुमारवीं क्षेत्र का ही निवासी है. डॉक्टरों का कहना है कि यदि समय रहते ऑपरेशन न किया जाता, तो युवक की हालत गंभीर हो सकती थी. फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

नियमित इलाज की है आवश्कता

डॉक्टर अकुंश ने बताया युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसका नियमित इलाज और निगरानी आवश्यक है. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि मानसिक रोगियों की समय-समय पर जांच और सही उपचार से इस तरह की खतरनाक परिस्थितियों से बचा जा सकता है. सिजोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है जिसमें व्यक्ति के विचार, व्यवहार और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं वास्तविकता से मेल नहीं खातीं. इसके लक्षणों में भ्रम, वहम, और असामान्य व्यवहार प्रमुख होते हैं, जिससे मरीज ऐसी हानिकारक आदतें अपनाने लगते हैं।

Exit mobile version