फिटनेस फंडा

क्या आप भी पेट के बल सोती हैं तो जान ले पेट के बल सोने के नुकसान

1. बदल सकती है रीढ़ की संरचना

डॉ अमित बताते हैं कि जब हम पेट के बल पर सोते हैं, तो शरीर के वजन के कारण रीढ़ की हड्डी (spinal cord) ज्यादा नीचे की ओर दब जाती है। इससे एक धनुष जैसी संरचना बन जाती है। अगर कोई लगातार इसी तरह सोता है तो रीढ़ की हड्डी पर स्थायी दुष्प्रभाव पड़ सकता है। इससे चलते समय दर्द से लेकर कई अन्य तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

2. पीठ, गर्दन और कंधे में दर्द

पेट के बल सोते समय सांस लेने के लिए आपको अक्सर अपनी गर्दन किसी एक तरफ घुमाकर रखनी पड़ती है। इससे रीढ़ की हड्डी के साथ उसका अलाइनमेंट बिगड़ जाता है। इससे गर्दन और कंधे में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। सोने का तरीका सही न हो तो सिर दर्द और पीठ में दर्द की समस्या भी हो सकती है।

क्या आप भी पेट के बल सोती हैं तो जान ले पेट के बल सोने के नुकसान

3. चेहरे पर पड़ सकती हैं झुर्रियां

सोते वक्त अधिकतर लोग तकिए में चेहरा दबा लेते हैं। इससे चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां पड़ने का खतरा बना रहता है। पेट के बल सोने से रात भर चेहरे की त्वचा में खिंचाव महसूस होने लगता है। इससे स्किन सेल्स प्रभावित होते हैं, जिससे झुर्रियों का सामना करना पड़ता है।

READ MORE : https://Milk Demand: मजबूत मांग से डेयरी उद्योग के राजस्व में 13-14% वृद्धि की उम्मीद, कच्चे दूध की बढ़ी आपूर्ति

4. गर्भावस्था में दें विशेष ध्यान

गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर पेट के बल सोने से बचना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान अक्सर पेट के बल सोना असहज रहता है, जिससे नींद पूरी नहीं होती है। लगातार ऐसा होना तनाव, अवसाद और एंजाइटी का कारण बन सकता है। यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी हानिकारक साबित होता है।

Back to top button