धर्म#Shri_Ram_MandirFEATUREDवास्तु

ऑफिस से आते ही फर्श पर न फेंकें बैग: वास्तु शास्त्र के अनुसार जमीन पर बैग रखना बढ़ा सकता है कंगाली और करियर की बाधाएं

ऑफिस से आते ही फर्श पर न फेंकें बैग: वास्तु शास्त्र के अनुसार जमीन पर बैग रखना बढ़ा सकता है कंगाली और करियर की बाधाएं

भोपाल (यशभारत डॅट कॉम)। अक्सर लोग ऑफिस या काम से घर लौटते ही अपना बैग सीधे जमीन या फर्श पर रख देते हैं। यह आदत दिखने में बहुत सामान्य लग सकती है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे अत्यंत अशुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, ऑफिस बैग सिर्फ सामान रखने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपकी आय (इनकम), करियर, तरक्की और समृद्धि से सीधा संबंध रखता है।

क्यों खास है ऑफिस बैग का वास्तु कनेक्शन?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हम रोजमर्रा में जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, वे अपने साथ एक खास ऊर्जा लेकर चलती हैं। ऑफिस बैग में लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज, पर्स और डायरी जैसी चीजें होती हैं, जो आपके धन और कार्यक्षेत्र का प्रतीक मानी जाती हैं।

जमीन पर बैग रखने से होते हैं यह नुकसान

  • आर्थिक तंगी और फिजूलखर्ची: कार्यक्षेत्र से जुड़ी वस्तुओं का अनादर करने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। मान्यता है कि बैग को जमीन पर रखने से धन संचय (बचत) में दिक्कतें आती हैं, फिजूलखर्ची बढ़ती है और मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलता।

  • करियर की रफ्तार में रुकावट: भारतीय परंपरा में ऊंचाई को प्रगति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। बैग को सीधे फर्श पर रखने की आदत करियर में चुनौतियां बढ़ाती है और आपकी तरक्की की गति को धीमा कर देती है।

  • हावी होती है नकारात्मक ऊर्जा: वास्तु नियमों के अनुसार, जमीन पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। जब बैग फर्श पर रखा जाता है, तो यह इस नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है, जिसका सीधा असर व्यक्ति की मानसिक शांति, आत्मविश्वास और कामकाज की क्षमता पर पड़ता है।

कहाँ रखें अपना बैग?

आर्थिक रुकावटों और वास्तु दोष से बचने के लिए ऑफिस बैग को कभी भी जमीन पर न रखें। इसे हमेशा किसी टेबल, शेल्फ, खूंटी या साफ और ऊंचे स्थान पर व्यवस्थित तरीके से रखें।

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का एमएस धोनी से क्या है खास कनेक्शन? जानें ‘कैप्टन कूल’ को मामा क्यों कहती हैं मनोज तिवारी की बेटी

Back to top button