भूलकर भी गिफ्ट या उधार में न लें ये 8 चीजें; रूठ सकता है भाग्य
भूलकर भी गिफ्ट या उधार में न लें ये 8 चीजें; रूठ सकता है भाग्य
Jhadu: नवरात्रि में झाड़ू बदलते ही खुल जाएगा भाग्य का ताला, मां लक्ष्मी करेंगी धूम-धाम से एंट्री!
भूलकर भी गिफ्ट या उधार में न लें ये 8 चीजें; रूठ सकता है भाग्य
आध्यात्मिक डेस्क: भारतीय संस्कृति में उपहार देना और लेना आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर चीज को उपहार या उधार के रूप में स्वीकार करना सही नहीं होता। कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जो सामने वाले की नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को हमारे घर ले आती हैं, जिससे स्वास्थ्य, भाग्य और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
1. नमक (Salt)
घर में नमक खत्म होने पर अक्सर लोग पड़ोसियों से मांग लेते हैं, लेकिन गुरुजी के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल अशुभ है। किसी से भी नमक उधार या गिफ्ट में लेने से परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ने लगता है और उसे चुकाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
2. खाना पकाने का तेल (Cooking Oil)
किसी अन्य व्यक्ति से खाना पकाने का तेल लेने से व्यक्ति का भाग्य रूठ जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इससे “हाथ में आया कौर भी मुंह तक नहीं पहुंच पाता”, यानी कड़ी मेहनत करने के बाद भी काम का पूरा फल नहीं मिलता और बनते काम बिगड़ने लगते हैं।
3. सुई या पिन (Needle or Pins)
कपड़े सिलने की सुई, फूल बांधने वाली सुई या सेफ्टी पिन जैसी नुकीली चीजें कभी किसी से उधार नहीं लेनी चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों का लेन-देन करने से उस व्यक्ति के साथ रिश्तों में खटास आती है और भविष्य में गंभीर झगड़ा होने की संभावना बढ़ जाती है।
4. तिल (Sesame Seeds)
चाहे काले तिल हों या सफेद, इन्हें किसी से भी मुफ्त में स्वीकार न करें। दूसरों से तिल लेने पर व्यक्ति के जीवन में उदासी और मानसिक तनाव छा जाता है। कार्यों की गति बेहद धीमी हो जाती है और सभी महत्वपूर्ण काम पेंडिंग (लंबित) हो जाते हैं।
5. घड़ी (Watch)
घड़ी को समय और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। किसी से घड़ी गिफ्ट में मिलने या उधार लेने पर आपकी तमाम कार्य योजनाएं विफल हो सकती हैं। घर बनाना, गाड़ी खरीदना, लोन पास होना या बच्चों की शादी जैसे बड़े मांगलिक कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं।
6. झाड़ू (Broom)
झाड़ू को साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यदि घर में झाड़ू न हो, तब भी किसी दूसरे की झाड़ू मांगकर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता और गरीबी का वास होने लगता है और बरकत पूरी तरह खत्म हो जाती है। भूलकर भी गिफ्ट या उधार में न लें ये 8 चीजें; रूठ सकता है भाग्य
7. छाता (Umbrella)
बारिश के मौसम में या यात्रा के दौरान अक्सर लोग दूसरों का छाता मांग लेते हैं। ज्योतिष के अनुसार, दूसरों का छाता इस्तेमाल करने से व्यक्ति को भारी आर्थिक नुकसान (Financial Loss) उठाना पड़ सकता है और धन का अवांछित व्यय होता है।