Thursday, April 30, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

डीएनए से हुआ बड़ा खुलासा- दिल्ली ब्लास्ट में शामिल था कश्मीरी आतंकी उमर उन नबी

डीएनए से हुआ बड़ा खुलासा- दिल्ली ब्लास्ट में शामिल था कश्मीरी आतंकी उमर उन नबी। राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार की शाम को हुए कार धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 10 नवंबर की शाम को हुए भीषण विस्फोट की जांच में अब तक का सबसे बड़ा बड़ा खुलासा हुआ है।

डीएनए से हुआ बड़ा खुलासा- दिल्ली ब्लास्ट में शामिल था कश्मीरी आतंकी उमर उन नबी

बुधवार देर रात पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने इस बात को साफ कर दिया है कि विस्फोटक से लदी आई 20 कार में मौजूद शख्स डॉक्टर उमर मोहम्मद ही था। घटना स्थल पर कार में चिथड़ों में मिली लाश से लिए डीएनए के नमूने का उमर की मां के डीएनए से मिलान हो गया है। इससे पुष्टि हो गई है कि उमर ने ही दिल्ली में कार धमाका किया था। धमाके में खुद भी मारा गया।

पुलवामा के संबूरा में रहने वाले डॉक्टर उमर के परिजनों से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूछताछ भी की है। उमर की मां और भाई ने डीएनए सैंपल दिए थे, जो धमाके में इस्तेमाल कार के मलबे से मिले अवशेषों से मिल गया।

दिल्ली धमाके का बड़ा खुलासा: डीएनए टेस्ट से पुष्टि — आई20 कार में बैठा था आतंकवादी उमर उन नबी

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि