Diwali Gift Free LPG: दीवाली पर 15 लाख परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का तोहफा, खाते में भेजे जाएंगे 142 करोड़ रुपये
नई दिल्ली: दीवाली के अवसर पर दिल्ली सरकार ने राज्य के 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार इन परिवारों को मुफ्त एलपीजी (LPG) सिलेंडर का लाभ देने जा रही है, जिसके लिए कुल 142 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगी।
लाभार्थियों को सीधे सिलेंडर देने के बजाय, सिलेंडर की कीमत के बराबर राशि परिवार के मुखिया के बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे वे स्वयं रिफिल (गैस सिलेंडर) खरीद सकेंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि दीवाली के पावन अवसर पर दिल्ली की माताओं, बहनों और उनके परिवारों के लिए यह एक विशेष सौगात है।
इस योजना का फायदा उन सभी परिवारों को मिलेगा जिनके पास वैध (Valid) राशन कार्ड है। सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न-आय वर्ग के परिवारों को रसोई गैस खरीदने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। Diwali Gift Free LPG: दीवाली पर 15 लाख परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का तोहफा, खाते में भेजे जाएंगे 142 करोड़ रुपये

