Divyanka-Vivek Parents: टीवी की ‘इशिता भल्ला’ के घर गूंजी डबल किलकारी-दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वां बेटों के माता-पिता। छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय और फैंस के ऑल-टाइम फेवरेट कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के जीवन में एक बेहद खूबसूरत और नया अध्याय शुरू हो गया है। यह स्टार कपल जुड़वां बच्चों (ट्विन बॉयज) के माता-पिता बन गए हैं। इस गुड न्यूज़ के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ‘दिवेक’ (Divek) के प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
विवेक दहिया का मजेदार और भावुक पोस्ट
मंगलवार को विवेक दहिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत और क्रिएटिव तस्वीर साझा कर इस राज से पर्दा उठाया। शेयर की गई तस्वीर में नीले रंग के कपड़ों में दो नन्हे नवजात बच्चे एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट के ग्राफिक पर एक बेहद ही जादुई लाइन लिखी थी:
हमने भगवान से खुशियां मांगी थीं… भगवान ने कहा, ‘डबल ले लो।’ जुड़वां बेटों के रूप में हमें आशीर्वाद मिला है।Divyanka-Vivek Parents: टीवी की ‘इशिता भल्ला’ के घर गूंजी डबल किलकारी-दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वां बेटों के माता-पिता
‘मेरे करन-अर्जुन आ गए’
इस मनमोहक तस्वीर को साझा करने के साथ ही पापा विवेक ने एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला संदेश भी लिखा। उन्होंने बताया कि आखिरकार उनके नन्हे शहजादे इस दुनिया में आ चुके हैं और उनके आने से जिंदगी कल्पना से भी कहीं अधिक खूबसूरत लगने लगी है।
विवेक ने लिखा:
“आखिरकार इंतजार खत्म हुआ… ‘द बॉयज’ यहां आ चुके हैं, और जिंदगी पहले से ही इतनी खूबसूरत लग रही है जितनी हमने कभी सोची भी नहीं थी। मेरे करन-अर्जुन आ गए! जब डिव (दिव्यांका) और मैं पेरेंटहुड के इस शानदार नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो हमें आप सभी के प्यार और दुआओं की जरूरत है।”
फैंस और टीवी स्टार्स मना रहे जश्न
दिव्यांका और विवेक की इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारों— करण पटेल, अली गोनी, अनीता हसनंदानी से लेकर एकता कपूर तक— ने कमेंट कर कपल को ढेर सारा प्यार और बधाई संदेश भेजे हैं। फैंस भी ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका को मां बनने पर खूब दुआएं दे रहे हैं।

