Site icon Yashbharat.com

बिंद नालंदा की धरती पर 5100 कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुई दिव्य श्रीमद्भागवत कथा — पूज्य पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी के पावन सानिध्य में ऐतिहासिक आयोजन

IMG 20250414 WA0012 1

कटनी। बिंद नालंदा की धरती पर 5100 कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुई दिव्य श्रीमद्भागवत कथा — पूज्य पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी के पावन सानिध्य में ऐतिहासिक आयोजन।

पूज्य श्री पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी महाराज के पावन सानिध्य में बिंद नालंदा (बिहार) की धरती पर दिव्य श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व एक भव्य एवं अलौकिक 5100 सौ कलश से यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन यात्रा में कथा के मुख्य यजमान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विपिन चौधरी जी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु सनातन धर्म प्रेमियों ने अपनी भागीदारी निभाकर इसे एक ऐतिहासिक रूप प्रदान किया।

विशेष रूप से, बड़ी संख्या में भक्त महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा की शोभा को और भी दिव्यता प्रदान की। यात्रा मार्ग को भक्ति के रंग में रंगते हुए, बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों और मनमोहक भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। यात्रा में मार्ग के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु भक्त पुष्पवर्षा करते हुए अपनी श्रद्धा अर्पित करते रहे।

श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन

दिनांक – 12 अप्रैल 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक
स्थान – मां महारानी मंदिर समिति बिंद नालंदा बिहार
समय – कथा समय सायं 05 बजे से रात्रि 08 बजे एवं दिव्य रासलीला रात्रि 08 बजे से रात्रि 12बजे तक
जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं
#panditmanojkrashnshastri
#panditmanojkrashnshastrikatha
#panditmanojkrashnshastrividiyo
#panditmanojkrashnshastrimahraj
#panditmanojkrashnshastribhagavt
#vindkatha
#vinadmaamahranimandirvihar
#bhagvatkathavindvihar
#bhavtkatha
#shrikrashnkatha
#radheradhe
#radheviharvind

Exit mobile version