katniLatest

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की मातुश्री श्रीमति कलावति विश्वकर्मा का देहावसान, कल मंगलवार को अंत्येष्टि

कटनी। नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति शंकर विश्वकर्मा पप्पी विश्वकर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की माताश्री श्रीमति कलावति विश्वकर्मा का आज नागपुर में उपाचार चलते देहावसान हो गया वे करीब 75 वर्ष की थी तथा काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी।

रात को उनकी पार्थिव देह कटनी पहुंचेगी तथा कल मंगलवार को प्रात:11बजे उनके निज निवास जालपा वार्ड से अंतिम यात्रा निकलेगी तथा नदीपार मुक्तिधाम में अंत्येष्टि संस्कार होगा। भाजपजनों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष की मातुश्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत को श्रद्धांजलि तथा विश्वकर्मा परिवार पर आए दुख को सहन करने ईश्वर से प्रार्थना की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम