Site icon Yashbharat.com

शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, जिला पंचायत CEO ने किया निलंबित

IMG 20260204 WA0008

शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, जिला पंचायत CEO ने किया निलंबि

कटनी: शिक्षा के मंदिर में अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने वाले एक शिक्षक के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला गोइन्द्रा में पदस्थ सहायक अध्यापक अरविंद कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
शिक्षक अरविंद कुजूर पर आरोप है कि वे अक्सर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आते थे। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वे नशे की हालत में ग्रामीणों से बहस करते नजर आ रहे थे। वीडियो में वे यह कहते हुए भी सुने गए—हाँ! मैंने शराब पी है… क्या कर लोगे तुम लोग मेरा

जांच और कार्रवाई
ग्रामीणों की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जनशिक्षक द्वारा विद्यालय परिसर में जांच की गई और पंचनामा तैयार किया गया। जांच में पाया गया कि शिक्षक न केवल नशे में रहते थे, बल्कि वे अध्यापन कार्य में भी कोई रुचि नहीं ले रहे थे।
उल्लंघन इस व्यवहार को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत माना गया।कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि ने बताया कि जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
मुख्यालय: निलंबन की अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बड़वारा तय किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

Exit mobile version