Site icon Yashbharat.com

जनपद सदस्य ने साथी के साथ मिलकर की हाईवा में तोड़फोड़, चालकों से मारपीट कर पैसे छीने, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

IMG 20250526 WA0016

जनपद सदस्य ने साथी के साथ मिलकर की हाईवा में तोड़फोड़, चालकों से मारपीट कर पैसे छीने,
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जां

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया में बीतीरात साढ़े 10 बजे के लगभग दो हाईवा में तोड़फोड़ व चालकों के साथ मारपीट किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप ग्राम पंचायत पड़रिया के पूर्व सरपंच व वर्तमान जनपद सदस्य आशीष तिवारी व उनके साथी भोला नामक युवक पर लगाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संजय आदिवासी व नरेश आदिवासी क्रमश: हाईवा क्रमांक एम.पी.54जीए-0459 व एम.पी.19एचए-1039 के चालक हैं। दोनों चालक बीतीरात साढ़े 10 बजे के लगभग अपने-अपने हाईवा लेकर मुरूम लोड करने  जा रहे थे। इसीदौरान पूर्व सरपंच व वर्तमान जनपद सदस्य आशीष तिवारी व उनके साथी भोला नामक युवक स्कूटी में सवार होकर आए और चालकों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर दोनों हाईवा में जमकर तोड़फोड़ की और डीजल डलवाने के लिए जेब में रखे 7-7 हजार रूपए भी छीन लिए। घटना के दौरान मौके पर रवीन्द्र व अनुज बेलिया नामक युवक भी मौजूद थे। जिन्होंने घटना को देखा है। पुलिस ने संजय आदिवासी की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version