अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न,उपभोक्ता संरक्षण दिवस, जिला उपभोक्ता क्लब गठन व समस्याओं पर हुई चर्चा

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न,उपभोक्ता संरक्षण दिवस, जिला उपभोक्ता क्लब गठन व समस्याओं पर हुई चर्च

कटनी। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन जिला कटनी की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय कार्यालय नर्मदा कॉलोनी, झिझरी कटनी में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस मनाने, जिला उपभोक्ता क्लब का गठन कर उसकी सूची कलेक्टर कटनी को सौंपने, बाजार की खोज-खबर लेने तथा उपभोक्ता आंदोलन को और अधिक तेज करने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। संगठन ने उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले स्तर पर सक्रिय अभियान चलाने पर सहमति जताई।
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री हरिशंकर शुक्ला जी ने की। इस अवसर पर के.एल. पांडेय (जिलाध्यक्ष), प्रीती सेन (जिलाध्यक्ष, महिला विंग), उमा बहरे (शहर अध्यक्ष, महिला विंग), डॉ. ऊषा पांडेय, कल्पना दुबे, अनंत तिवारी, ओ.पी. दुबे, डॉ. एम. ए. खान, आशा सुहाने, शशि शुक्ला, सुमन सेनी, श्वेता अग्रवाल, अलका वर्मा, रंजना सिंघानिया, नीती वर्मा, हीरालाल जायसवाल, अमन सुहाने, पीतांबर भेरवानी, राजू प्रधान, राजकुमार बारी, राजेश बहरे सहित सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने तथा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

Exit mobile version