katniमध्यप्रदेश

जिला स्तरीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न, हुई फाइनल मुकाबले में बरही ने रचा इतिहास

जिला स्तरीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न, हुई फाइनल मुकाबले में बरही ने रचा इतिहा

कटनी- जिले में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई प्रतियोगिता में जिले के 12 महाविद्यालयों — शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी, शासकीय कन्या महाविद्यालय, श्रमदान महाविद्यालय कैमोर, शासकीय महाविद्यालय सिलौड़ी, शासकीय महाविद्यालय उमरियापान, शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़, शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा, शासकीय महाविद्यालय बरही, शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद, शासकीय महाविद्यालय रिठी, शासकीय महाविद्यालय बड़वारा तथा कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा—
“खो-खो जैसे खेल छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और त्वरित निर्णय क्षमता को विकसित करते हैं। छात्राओं का ऐसा उत्साह देखकर विश्वास होता है कि जिला स्तर से प्रतिभाएं निखर कर बड़े मंच तक पहुंचेंगी।”

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के संयोजक क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने कहा सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया है। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाती है, बल्कि उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है।

फाइनल मुकाबले में बरही ने रचा इतिहास

प्रारंभिक और सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के बाद आज का फाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय बरही और शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी के बीच खेला गया।
फाइनल मैच अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें बरही की टीम ने तिलक महाविद्यालय की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
बरही की खिलाड़ियों ने तेज गति, मजबूत रणनीति और कुशल टीमवर्क के दम पर यह महत्वपूर्ण जीत हासिल की। प्रतियोगिता के सफल, व्यवस्थित व अनुशासित संचालन में डॉ. उर्मिला दुबे, डॉ. एम. पी. यादव, डॉ. ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव, पुनर्वसु भट्टाचार्य, धीरज कुमार, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. विजय कुमार, विनोद लोधी, अमित चौधरी, डॉ. मंजुला तिवारी, डॉ. राजश्री शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

साथ ही श्री मुकेश, श्री सुभाष, श्री प्रमोद और श्री वसंत की सक्रिय भूमिका भी उल्लेखनीय रही, जिनकी बदौलत प्रतियोगिता सुचारू रूप से सम्पन्न हो सकी। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को समापन समारोह में सम्मानित किया गया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि