जिला भाजपा उपाध्यक्ष द्वय सुनीता दाहिया एवं अंकिता तिवारी पहुंची संसद भवन नई दिल्ली,सुनीता दाहिया ने खजुराहो सांसद वी डी शर्मा, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का आभार व्यक्त किया
जिला भाजपा उपाध्यक्ष द्वय सुनीता दाहिया एवं अंकिता तिवारी पहुंची संसद भवन नई दिल्ली,सुनीता दाहिया ने खजुराहो सांसद वी डी शर्मा, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का आभार व्यक्त किय
कटनी -केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत महिला आरक्षण विधेयक पर आयोजित आभार अभिचर्चा में शामिल होने के लिए कटनी जिले से जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता तिवारी का चयन किया गया है। इन्होंने 17 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित लोकसभा सदन में प्रातः 11:00 बजे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया।
श्रीमती सुनीता दाहिया विजयराघवगढ़ विधानसभा एवं सुश्री अंकिता तिवारी मुड़वारा विधानसभा का चयन खजुराहो लोकसभा संसदीय क्षेत्र से किया गया है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। सुनीता दाहिया ने बताया कि सांसद वी डी शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी जी एवं विशेष रूप से विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की आभारी हूं , उन्होंने हमें यह अवसर दिलाया कि हम लोकसभा सदन में महिला सशक्तिकरण के केन्द्र सरकार द्वारा लाये विधेयक के इस ऐतिहासिक पल में संसद में उपस्थित होकर चर्चा सुन सके , भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जहां महिलाओं को हक सम्मान और अधिकार मिलता है
सुश्री अंकिता तिवारी एवं सुनीता दाहिया ने महिला सशक्तिकरण और विधानसभा लोकसभा में 33% महिला आरक्षण विधेयक के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया