बारिश में ढह गया दिव्यांग का घर, 2 वर्षो से कलेक्ट्रेट और नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहा दिव्यांग
कटनी। एनकेजे क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-17 छोटी खिरहनी राशन दुकान के पास निवासरत दिव्यांग विष्णु पिता स्वर्गीय गणेश प्रसाद गौटिया जिसका कच्चा मकान 2 वर्ष पूर्व तेज बारिश में ढह गया था।
आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह थोड़ी सी मरमम्त कर उसी घर मे गुजर बसर करने मजबूर और पीएम आवास योजना के तहत लगातार 2 वर्षो से कलेक्ट्रेट कार्यालय और नगर निगम अदिकारियो के चक्कर काटने मजबूर है।
लेकिन हर बार उसे आश्वासन देकर दिव्यांग की समस्या का कोई निराकरण नहीं किया जाता जिससे वह परेशान है। दिव्यांग विष्णु ने बताया कि वह करीब 15 बार जन सुनवाई में आवेदन कर चुका है। लेकिन उसकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

