Site icon Yashbharat.com

डायरेक्टर विवेक शर्मा पर गंभीर आरोप: जबलपुर में किया शर्मनाक कृत्य, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Screenshot 20250529 133508 Chrome

डायरेक्टर विवेक शर्मा पर गंभीर आरोप: जबलपुर में किया शर्मनाक कृत्य, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात मशहूर फिल्म भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी पर गंभीर आरोप लगे हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले विवेक शर्मा मुंबई में रहकर फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम करते हैं। बीती रात जबलपुर आकर उन्होंने बड़ा कांड कर दिया।

विवेक शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने घर के सामने खड़ी पड़ोसी की कार को डैमेज कर दिया है। पड़ोस में रहने वाले दीपेश गुप्ता ने इसकी लिखित शिकायत जबलपुर के गोरखपुर थाने में की है। उन्होंने बाकायदा सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं, जिसमें साफ तौर पर फिल्म डायरेक्टर विवेक शर्मा कार को नुकसान पहुंचाते हुए नजर आ रहे हैं।

शिकायतकर्ता के मुताबिक मुंबई से आकर फिल्म डायरेक्टर विवेक शर्मा ने उन्हें फोन किया था और घर के सामने खड़ी पंच मॉडल की कार को अलग करने की बात कही।

जब वे अपनी गाड़ी को हटाने पहुंचे तब कार के कांच टूटे हुए थे। शिकायत के आधार पर जबलपुर के गोरखपुर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि जाने-माने निर्माता निर्देशक महेश भट्ट के साथ निर्देशन की शुरुआत करने वाले जबलपुर निवासी विवेक शर्मा ने कई मशहूर फिल्में बनाई है और वे कभी-कभी मुंबई से जबलपुर आते रहते हैं। जबलपुर के गोरखपुर गुरुद्वारा के पास उनका पुश्तैनी घर है।

डायरेक्टर विवेक शर्मा पर गंभीर आरोप: जबलपुर में किया शर्मनाक कृत्य, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

 

Exit mobile version