Latest

दतिया उपचुनाव में दिग्विजय की ‘खिचड़ी’ जली: नरोत्तम मिश्रा को ‘सलाम’ ठोकने वाले राजा साहब अब तू-तड़ाक पर उतरे; बोले- इनका स्वभाव तो रावण जैसा…

दतिया उपचुनाव में दिग्विजय की ‘खिचड़ी’ जली: नरोत्तम मिश्रा को ‘सलाम’ ठोकने वाले राजा साहब अब तू-तड़ाक पर उतरे; बोले- इनका स्वभाव तो रावण जैसा...

दतिया उपचुनाव में दिग्विजय की ‘खिचड़ी’ जली: नरोत्तम मिश्रा को ‘सलाम’ ठोकने वाले राजा साहब अब तू-तड़ाक पर उतरे; बोले- इनका स्वभाव तो रावण जैसा…

 भोपाल/दतिया | दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia Assembly Bypoll 2026) का बिगुल बजते ही मध्य प्रदेश की सियासत में ‘बयानबाजी के तीखे तीर’ चलने शुरू हो गए हैं। अपनी चिर-परिचित और धारदार राजनीतिक शैली के लिए मशहूर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने दतिया की बगावत में अपनी राजनीतिक खिचड़ी पकाने के लिए पतीला तो तुरंत चढ़ा दिया था, लेकिन जब बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने उनकी इस चाल को भाव नहीं दिया, तो राजा साहब के तेवर अचानक बदल गए। कल तक जो दिग्विजय, नरोत्तम मिश्रा को ‘सलाम’ ठोक रहे थे, आज वे सीधे ‘तू-तड़ाक’ और रावण से तुलना करने पर आमादा हो गए हैं।

 10 जुलाई की आग और दिग्विजय का ‘सलाम’ दांव

दतिया उपचुनाव में बीजेपी द्वारा पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद 10 जुलाई की शाम को 6:00 बजे के बाद जो बवाल शुरू हुआ, उसने पूरी बीजेपी को हिलाकर रख दिया था। 11 जुलाई तक हाइवे जाम, टायर फूकने और कार्यकर्ताओं की बगावत के वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो चुके थे।

दतिया बीजेपी में इस खुली बगावत को देखकर दिग्विजय सिंह ने मौके का फायदा उठाने के लिए फौरन नरोत्तम मिश्रा की तरफ दोस्ती का चारा डाला। उन्होंने सोशल मीडिया पर नरोत्तम मिश्रा का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा— “जय हो पंडित जी। लगे रहो। आपके साहस आपकी दिलेरी को सलाम। जय सिया राम।”

जब खिचड़ी नहीं पकी, तो फूटा ‘राजा साहब’ का गुस्सा

दिग्विजय सिंह का गेम प्लान बिल्कुल साफ था कि नरोत्तम मिश्रा इस ‘सलाम’ के जवाब में कुछ न कुछ ऐसा बोलेंगे, जिससे बीजेपी बैकफुट पर आ जाएगी। लेकिन सियासत के माहिर खिलाड़ी नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की इस चाल को भांपते हुए पूरी तरह चुप्पी साध ली और कोई जवाब नहीं दिया।

नरोत्तम मिश्रा की ओर से कोई भाव न मिलने और अपनी राजनीतिक खिचड़ी न पकती देख आज दिग्विजय सिंह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दतिया पहुंचे दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए अपनी सारी भड़ास निकाल दी।

 “अत्याचारी, अन्यायी हैं नरोत्तम, रावण जैसा है स्वभाव”

दतिया में मीडिया से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह सीधे मर्यादा लांघते हुए तू-तड़ाक पर उतर आए। उन्होंने कहा: दतिया उपचुनाव में दिग्विजय की ‘खिचड़ी’ जली: नरोत्तम मिश्रा को ‘सलाम’ ठोकने वाले राजा साहब अब तू-तड़ाक पर उतरे; बोले- इनका स्वभाव तो रावण जैसा…

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून पड़ा धीमा, चढ़ने लगा पारा; जानें भोपाल में कब तक झेलनी होगी उमस भरी गर्मी

“हम बेहद खुश हैं कि अत्याचारी और अन्यायी नरोत्तम मिश्रा, जो पूरी तरह से रावण के स्वभाव को दर्शाते हैं, उन्हें हमारे (कांग्रेस के) हमलों के कारण भाजपा ने टिकट देने से इनकार कर दिया।”

दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने बीजेपी के नए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को भी लपेटे में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) के दौरान वित्तीय लेन-देन में आशुतोष तिवारी का नाम सामने आया था, इसलिए वे भी पूरी तरह दागी हैं।

 एक्सक्लूसिव: दतिया का चुनावी घमासान

दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होना है। कांग्रेस की तरफ से आज ही घनश्याम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मौजूदगी में पर्चा भरा है। नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद जहां कांग्रेस इसे अपनी बड़ी नैतिक जीत बता रही है, वहीं बीजेपी अपने आंतरिक डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। अब देखना यह है कि दिग्विजय सिंह की यह ‘जली हुई खिचड़ी’ कांग्रेस को चुनाव में क्या स्वाद चखाती है।

 source Sootra….

Back to top button