FEATUREDkatniLatestTechअंतराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

ChatGPT डाउन, लॉगिन और Ghibli बनाने में आ रही दिक्कत

ChatGPT डाउन, लॉगिन और Ghibli बनाने में आ रही दिक्कत। दुनियाभर में ChatGPT डाउन हो गया है. चैटजीपीटी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की कई घंटों से मुसीबत बढ़ गई है. यूजर्स को लॉगिन और Ghibli बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ChatGPT डाउन, लॉगिन और Ghibli बनाने में आ रही दिक्कत

डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, 84 प्रतिशत यूजर्स को चैटजीपीटी चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं 12 प्रतिशत यूजर्स को ऐप पर काम करने में दिक्कत हो रही है. कई लोगों ने शिकायत की है कि वो प्लेटफॉर्म पर घिबली इमेज जेनरेट नहीं कर पा रहे हैं।

ChatGPT, Sora और OpenAI का टेक्स्ट टू वीडियो जेनरेशन प्लेटफॉर्म सभी पर सर्वर डाउन चल रहा है. यूजर्स को इन तीनों सर्विसेस में साइनअप करने में प्रॉब्लम हो रही है।

यूजर्स को आ रही दिक्कतें

कई लोग चैटजीपीटी पर कोई भी सवाल कर रहे हैं तो चैटजीपीटी रिप्लाई में मैसेज एरर, नो रिस्पॉन्स, या केवल लोड कर रहा है।

इसके अलावा कई यूजर्स को इमेज जेनरेशन में प्रॉब्लम फेस करनी पड़ रही है. चैटजीपीटी बार-बार एक ही मैसेज कर रहा है की आपका नेटवर्क स्लो है या आप नेटवर्क एरिया में नहीं है. ऐसी कई शिकायते डाउनडिटेक्टर पर यूजर्स ने दर्ज की हैं।

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि