Site icon Yashbharat.com

दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ी माराडोना का निधन

navbharat times

Diego Maradona Dies of Heart Attack दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी माराडोना का अब से कुछ देर पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। माराडोना 60 वर्ष के थे।

महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। अर्जेंटीना की स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी थी।

फुटबॉल के महान खिलाड़ी को अपने घर पर ही हार्ट अटैक आया था। दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी।

मैराडोना की गिनती महान फुटबॉलर्स में होती है और उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था।

इस टूर्नामेंट में उनका विश्व प्रसिद्ध गोल भी शामिल है, जिसे “हैंड ऑफ गॉड” के नाम से जाना जाता है। इसी गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

ब्रेन सर्जरी के बाद 11 नवंबर को डिस्चार्ज हुए थे

अर्जेंटीना के मीडिया ने ये खबर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेन सर्जरी के बाद मैराडोना को 11 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस दिन उन्हें शाम 6 बजे डिस्चार्ज किया जाना था। लेकिन, मैराडोना वक्त से पहले ही घर के लिए रवाना हो गए थे, क्योंकि सड़कों पर उनके हजारों प्रशंसक एक झलक पाने के लिए उमड़ आए थे। मैराडोना ने बोका जूनियर्स, नपोली, बार्सिलोना जैसे क्लब से फुटबॉल खेली। दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं।

Exit mobile version