Latestमध्यप्रदेश

Dialysis Hospital MP के मेडिसिन विशेषज्ञ वाले सभी सिविल अस्पतालों में भी मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

Dialysis Hospital MP में डायलिसिस सेवाओं में विस्तार की तैयारी है। मेडिसिन विशेषज्ञ वाले सभी सिविल अस्पतालों में भी इसकी सुविधा मिलेगी। अभी सिर्फ सात सिविल अस्पताल समेत सभी जिला अस्पतालों में डायलिसिस की जा रही है। जिला अस्पतालों में भी मशीनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी प्रदेश में लगभग डेढ़ सौ मशीनें हैं, जिन्हें बढ़ाकर इस वर्ष 310 किया जाएगा।

प्रदेश में 2014 में पांच जिला अस्पतालों से डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सभी जिला अस्पतालों में इसका विस्तार किया गया। छोटे जिला अस्पतालों में दो-दो और बड़े में पांच से 10 मशीनें हैं। यहां सुविधाएं शुरू होने से निजी मेडिकल कालेजों में डायलिसिस के लिए रोगियों का दबाव कम हुआ है।
प्रदेश में निजी एजेंसी के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। एजेंसी को प्रति डायलिसिस के मान से भगुतान किया जाता है। अभी मशीनें कम होने की वजह से कई जिला अस्पतालों में किडनी रोगियों की सप्ताह में एक या दो बार ही डायलिसिस हो पा रही है। पुराने रोगियों की ज्यादा संख्या होने की वजह से नए रोगियों में बहुत कम की ही डायलिसिस हो पा रही थी। उन्हें मजबूरी में निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था। अब मशीनें बढ़ने से बहुत हद तक यह समस्या हल हो जाएगी।
बता दें कि सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस निश्शुल्क की जा रही है, जबकि निजी अस्पतालों में एक बार की डायलिसिस के डेढ़ हजार से दो हजार रुपये लगते हैं।सिविल अस्पताल तहसील, विकासखंड या जिला स्तर पर हैं। ऐसे में लोगों को नजदीक में ही यह सुविधा मिल जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम